भारत का संविधान भारतीयों की भावना के अनुकूल हो *परमाराध्य शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज

भारत का संविधान भारतीयों की भावना के अनुकूल हो  *परमाराध्य शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज

 

*भारत का संविधान भारतीयों की भावना के अनुकूल हो

*परमाराध्य शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज

कोई भी संविधान उस देश के मूल निवासियों की भावना के अनुकूल होना चाहिए। कोई भी आयातित विचार हिन्दुओं के हित वाला नहीं हो सकता।कोई भी संविधान अपने देश के मूल चरित्र और वहाँ के निवासियों की संस्कृति,परम्परा और भाषा-भावादि के संरक्षण और संवर्धन के निमित्त होता है।हमारा देश भारत हिन्दुओं का देश होने के कारण हिन्दुस्थान कहा गया क्योंकि यहाँ के मूल निवासी हिन्दू ही हैं।जहाँ विश्व के अन्य धर्म किताबी धर्म कहे जाते हैं जो किसी एक किताब पर निर्भर होते हैं वहीं हिन्दू धर्म किसी किताब का नहीं,अपितु “सरस्वती” का समुपासक रहा है।हमारे ऋषियों ने अपनी ऋतम्भरा प्रज्ञा से वेदों की ऋचाओं को प्राप्त किया है।

उक्त बातें उन्होंने परमधर्मांसद् में भारत का संविधान और हिन्दू धर्म विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व तक भारत का कोई स्वतन्त्र संविधान नहीं था, यह विशाल देश अपने धर्मशास्त्र से ही सञ्चालित होता था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संविधान को अपनाया गया परन्तु वह भी पुरानी विधियों के बारे में इतना ही कह पाया कि जिस सन्दर्भ में हम नया कानून बना दें उसके अतिरिक्त सभी निर्णयों के लिए पूर्व की हिन्दु विधियाँ ही निर्णायक रहेंगी।

ऐसे में यह संविधान आंशिक रूप से हिन्दु विरोधी,आंशिक रूप से हिन्दु समर्थक और आंशिक रूप से किसी भी पक्ष में व्याख्यासाध्य बन गया है।
संविधान के अनुच्छेद २५ से ३० में संशोधन करके देश के सभी निवासियों को समान अधिकार देने और इसकी अनुसूची ७ की सूची ३ की मद संख्या २८ के अनुसार मन्दिरों /हिन्दु धर्मस्थानों को हिन्दुओं के सञ्चालन में सौंपने जैसे कुछ संशोधन कर देने से यह संविधान सर्वथा समादरणीय हो सकेगा।

आज सभा का शुभारम्भ जयोद्घोष से हुआ। प्रश्नकाल में कुछ धर्मांसदों ने अपने प्रश्न पूछे।विषय स्थापना वाराणसी की धर्मांसद् साध्वी पूर्णाम्बा जी ने किया। विशिष्ट अतिथि वक्ता के रूप में सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर नागेश्वर राव जी ने पावर प्वाइण्ट प्रेजेण्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान कोई दैवीय ग्रन्थ नहीं है।काशी से अधिवक्ता डा एस के द्विवेदी जी ने कहा कि भारत के संविधान की मूल भावना धर्मग्रन्थ के अनुसार ही है।श्री रामशङ्कर शुक्ल जी ने हिन्दुओं के समान अधिकार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। संसदीय सचिव श्री देवेन्द्र पाण्डेय जी ने संसद् का संचालन किया।

प्रमुख रूप से साई जलकुमार मसन्द जी,ब्रह्मचारी श्रीधरानन्द जी,ब्रह्मचारी उदितानन्द जी आदि जन उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी परमधर्माधीश शंकरचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के माध्यम से प्राप्त हुई है।

प्रेषक
संजय पाण्डेय-मीडिया प्रभारी।
परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज।। 

सपरिवार  कुम्भ स्नान कर पुण्य प्राप्त कीजिये 

https://youtu.be/yN35gtYxc4U?si=gD5GjOpoFs9WgGxN।

अपनों का एहसास कीजिए, लाईक ज्यादा से ज्यादा कर शेयर कीजिए मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिलानेवाले है तो प्रयाग राज सम्मेलन में अपने सपरिवार कुम्भ स्नान करने पहुंचे 🌹🙏 

 

 https://youtu.be/yN35gtYxc4U?si=gD5GjOpoFs9WgGxN।

अपनों का एहसास कीजिए, लाईक ज्यादा से ज्यादा कर शेयर कीजिए मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिलानेवाले है तो प्रयाग राज सम्मेलन में अपने सपरिवार कुम्भ स्नान करने पहुंचे 🌹🙏

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *