टिहरी जिले के जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा

टिहरी जिले के जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा

टिहरी  सिविल सेवा देश की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ़ है।

सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को मूर्तरूप देने एवं उनका क्रियान्वयन करने का उत्तरदायित्व मुख्य रूप से सिविल सेवकों पर ही होता है। जन सेवा को सर्वोपरि मानकर समर्पण भाव के साथ काम करते हुए देश के निर्माण में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान निरंतर जारी है। मैं सभी सिविल सेवकों के कार्यों की सराहना करता हूं, जिन्होंने देश के विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।इस वर्ष हमारे टिहरी जिले के जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा जो डीएम दीक्षित साहब और पूरे जिले के लिए सुखद है,भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं में सेवारत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों ,कर्मचारियों को ‘सिविल लोक सेवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।चंद्रशेखर पैन्यूली प्रशासक लिखवार गांव,प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *