परमधर्मसंसद् में अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए निन्दा प्रस्ताव पारित
प्रासङ्गिक प्रस्ताव
सं. २०८१ माघ शुक्ल द्वादशी तदनुसार दिनाङ्क 9 फरवरी 2025 ई.
अमेरिका ने अपने देश में अवैध रूप से प्रविष्ट कुछ भारतीयों को देश से बाहर किया। यह उनका अधिकार है क्योंकि अवैध रूप से अपने देश में प्रविष्ट किसी भी व्यक्ति को सम्बन्धित देश अगर बाहर करता है तो यह उसका अधिकार है और इसमें किसी को अपत्ति नहीं है।
यह स्थापित सिद्धान्त है कि अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति की भी धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा जाता है। यह विश्वविदित तथ्य है कि हिन्दू गोमांस नहीं खाता है। तब भी अभिरक्षा के अन्तराल में अमेरिकी प्रशासन ने जिस तरह भारतीय हिन्दुओं को खाने के लिए गोमांस परोसा इससे पता चलता है कि अमेरिका जान-बूझकर हम हिन्दुओं की धार्मिक आस्था को चोट पहुँचाना चाह रहा है।
परमधर्मसंसद् १००८ अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में चलने वाली अमेरिकी प्रशासन की उसके हिन्दू विरोधी इस कृत्य के लिए घोर निन्दा करती है और क्षमायाचना की माँग करती है।
परमधर्मसंसद् १००८ भारत की केन्द्रीय सरकार से भी अमेरिकी प्रशासन के इस हिन्दू विरोधी कृत्य के लिए निन्दा प्रस्ताव पारित करने की माँग करती है।
आगे पढ़ें
आप मीडिया को सम्मान देने के लिए लाईक और शेयर कीजिए,इस विज्ञप्ति को अपने अखबार, पोर्टल न्यूज में प्रकाशित कीजिए 🌹🙏🌹 जीतमणि पैन्यूली संयोजक अखिल भारतीय प्रेस सम्मेलन 26 फरवरी 2025प्रयाग राज ज्योतिर्मठ शंकराचार्य शिविर सेक्टर 19 मोरी मार्ग के दक्षिण भाग गंगा नदी की ओर आने की कृपा कीजिए!
,सहयोग, दान G-PAY no.9456334283,